- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- BSF Arrests Three Suspects Near India Pakistan Border | Pistol Seized
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक मॉडिफाइड बेरेटा पिस्टल, मैगजीन, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं। बीएसएफ ने
तलाशी दौरान आरोपियों से मिला पैकेट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की 115वीं बटालियन के जवानों ने जिले के हवेलियां गांव स्थित बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में आते देखा। जवानों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसके पश्चात उनकी तलाशी ली गई तो एक पीला पैकेट बरामद हुआ। छानबीन करने पर पैकेट में एक मॉडिफाइड बेरेटा पिस्टल और उसकी मैगजीन मिली।
तलाशी के दौरान जवानों ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। इनमें एक आईफोन 13 प्रो शामिल है। इसके अतिरिक्त उनकी मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। बीएसएफ ने तीनों को हिरासत में लेकर प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी।
तीनों के खिलाफ केस किया दर्ज
सराय अमानत खां थाने के एएसआई करम सिंह ने बताया कि बीएसएफ इंस्पेक्टर के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छेहरटा निवासी विशालजीत सिंह उर्फ अंकुर, हरपाल सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और जुगलप्रीत सिंह उर्फ जुगल के रूप में हुई है। हरप्रीत और जुगलप्रीत दोनों भाई हैं और बासरके गिल के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। रिमांड के बीच उनसे बरामद हथियार और अन्य सामान के संबंध में पूछताछ की जाएगी।







