सुभाष मुनि महाराज, सुधीर मुनि महाराज एवं साध्वी डॉ. अर्चना लुधियाना से विहार करते हुए रायकोट पहुंचे। एस. एस जैन सभा के महामंत्री डॉ. हरीश जैन ने जानकारी दी कि संत व साध्वी गण भावभरी विनती स्वीकार कर यहां केवल दो दिन विराजमान रहेंगे। जैन स्थानक में कल प्रातः 8:30 बजे प्रवचन आयोजित होगा। 30 नवंबर सोमवार को डॉ. अर्चना महाराज का 57वां दीक्षा दिवस एसएस जैन सभा रायकोट के तत्वावधान में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा, इसके पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। प्रधान गौरव जैन ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से जिनवाणी श्रवण का फायदा लेने का आग्रह किया। बताया गया कि प्रतिदिन वर्धमान जैन युवक संघ, किचलू नगर लुधियाना के युवक विहार-चर्या में सहयोग कर रहे हैं। तुसा ग्राम से 14 किमी. पैदल चलकर प्रधान कुणाल जैन, प्रियांशु जैन, राजीव अरोड़ा तथा निर्भय जैन भी साथ रायकोट पहुंचे।
सुभाष मुनि, सुधीर मुनि व साध्वी डॉ. अर्चना का रायकोट में स्वागत
सुभाष मुनि महाराज, सुधीर मुनि महाराज एवं साध्वी डॉ. अर्चना महाराज का 57वां दीक्षा दिवस एसएस जैन सभा रायकोट के तत्वावधान में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा, इसके पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
EEditor
29 नव॰ 2026, 02:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






