• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Devotees Thronged The Procession Of Shri Raghunath Sevadal Agranagar, The Dance Of Hanuman Sena Captivated Everyone.

शनिवार शाम अग्र शहर में श्री रघुनाथ सेवा दल की ओर से 32वीं मां भगवती चौकी के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। स्वामी किरण महाराज भिक्षु की पावन अध्यक्षता में यह यात्रा अग्र नगर-बी ब्लॉक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई। पहले कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के पुत्र काव्य अरोड़ा ने मंदिर प्रांगण में मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण व नारियल फोड़ने की रस्म अदा कर शोभा यात्रा को रवाना किया गया। पूरे यात्रा रास्ता को स्वागत गेटों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर और महामाई की आरती उतारकर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

संस्था के प्रधान दीपक जैन, अश्वनी गोयल, चरण दास अग्रवाल, सुशील मैनी व दीपक सिंगल, कृष्ण गोपाल बंसल, शाम सुंदर गुप्ता, मुकेश सिंघानिया व सुरेश गुप्ता, संजय महेंद्रू, वरिंदर बंसल, नरेश अग्रवाल, जीवन बंसल, रविकांत गुप्ता व मनोहर लाल वर्मा, सुरिंदर गर्ग व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 02 पालकी में स्थापित जोत का शहर भ्रमण.. शोभा यात्रा हेतु एक विशेष रथनुमा पालकी तैयार की गई जिसमें मां ज्वाला जी से लाई गई पावन जोत को श्रद्धापूर्वक विराजित किया गया। यात्रा में बैंड-बाजे, हनुमान सेना और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। लवली लेखी एंड पार्टी ने भजनों की मधुर धुनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते, नाचते और गाते हुए यात्रा के साथ चलते रहे। बी-ब्लॉक स्थित मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर यह शोभा यात्रा ए-ब्लॉक और आसपास के इलाका से होते हुए देर रात वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर