लुधियाना| शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 29 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र लुधियाना पूर्वी में व्यापारियों से संवाद करेंगे। सेक्टर-39 स्थित सेंटर में होने वाली इस मीटिंग की तैयारियों को लेकर आयोजकों और स्थानीय पदाधिकारियों ने समीक्षा की। बैठक में रणजीत सिंह ढिल्लों ने व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपनी समस्याएं, सुझाव और परेशानियां सीधे पार्टी अध्यक्ष के सामने रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे में उनकी समस्याओं को समझकर समाधान हेतु ठोस नीतियां बनाना आवश्यक है।