जालंधर | जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों ने प्रधान मुस्कान जैन की अध्यक्षता में नवदीक्षित साध्वी आरुषि जी महाराज के चतुर्थ दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में सेवा आयोजन के प्रथम दिन जैन स्थानक गुड़मंडी में महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। इसके बाद 100 जरूरतमंदों को कंबल, गर्म लोई, शाल व गर्म चादर वितरित की गई। मुस्कान जैन ने महासाध्वी आरुषि महाराज को चतुर्थ दीक्षा दिवस पर बधाई दी। यहां अनूप जैन, कीमती लाल जैन, ऋषभ जैन, राजेश जैन बोबी, नीरज जैन, दर्शन जैन, राजीव जैन, गगन जैन आदि उपस्थित थे।