फिल्लौर-अट्टी रोड पर देर रात चलती कार में आग लग गई। आग लगने से पहले कार से धुआं उठने लगा, जिसके चलते अंदर बैठा एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जबकि दूसरा वक्त रहते बाहर निकल गया। पास में पेट्रोल पंप होने की वजह से लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने बेहोश व्यक्ति को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने दोनों वाहन सवारों को बचा लिया था। लोगों ने बताया कि घटना के वक्त कार में पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह और मठड्डे कलां का पंचायती मेंबर सवार थे।

धुएं की चपेट में आने से पंचायत मेंबर बेहोश हो गया था। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी प्रकार जल चुकी थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

अमृतसर आरटीओ के नंबर वाली थी कार शुरुआती पड़ताल में कार के नंबर के आधार पर मिले पते से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने बताया कि कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार अमृतसर नंबर सीरीज की है और उसके ऊपरी हिस्से पर सनरूफ था, जिससे यह लग्जरी कार लग रही थी। हालांकि, कार की कंपनी का पता नहीं चल पाया। कार फिल्लौर से अट्टी बड़ा गांव की ओर जा रही थी।

आस-पास के गांवों के सरपंच तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे इस मामले में ग्राम शाहपुर के सरपंच डॉ. अश्वनी कुमार शाहपुरी ने कहा कि जैसे ही उनके गांव के लड़कों ने जानकारी दी, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई उनके अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ी 10 से 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उनसे पहले ग्राम अट्टी के निवासी जसविंदर भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भी प्रशासन को जानकारी दी थी, जिससे प्रशासनिक अमला वक्त पर मौके पर पहुंच सका।

सरपंच बोले- हीटिंग के चलते आग लगने की आशंका सरपंच के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो कार आग की लपटों में घिरी हुई थी। आग बुझाने की प्रक्रिया चल रही थी। वहां कार का ड्राइवर नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः अंदर हीटिंग या गाड़ी के गर्म होने की वजह से आग लगी होगी और ड्राइवर खिड़की खोलकर बाहर निकल गया होगा। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

ASI बोले- आग लगने के कारणों की करेंगे पड़ताल फिल्लौर थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि यह कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह की है, जो फिल्लौर में ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि कार गांव मथड्डा कलां में रहने वाले एक पंचायत मेंबर लेकर आ रहे थे।

इसी बीच शॉर्ट सर्किट होने से कार से धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर