- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Guru Ravidas Prakash Parv Shobhayatra Arrives In Amritsar | Punjab News
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में चार विशाल शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इन शोभायात्राओं के जरिए देशभर के मुख्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ा जा रहा है। इनका उ
1 दिसंबर को अमृतसर पहुंचेगी शोभायात्रा
इन चार शोभायात्राओं में से एक शोभायात्रा 1 दिसंबर को अमृतसर पहुंचेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ग्रामीण विकास रविंदर सिंह अरोड़ा ने कहा कि यह शोभायात्रा 30 नवंबर को सुबह जम्मू से रवाना होगी। इसके पश्चात पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला से होते हुए 1 दिसंबर को अमृतसर पहुंचेगी। जिला प्रशासन की ओर से संगत के सहयोग से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
राम तीर्थ में होगा रात्रि विश्राम
अमृतसर पहुंचने के पश्चात 1 दिसंबर की रात शोभायात्रा राम तीर्थ स्थित श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर विश्राम करेगी। इसके पश्चात 2 दिसंबर को यहां से रवाना होकर तरनतारन, कपूरथला, जालंधर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।
चार अलग-अलग रास्तों से निकलेंगी शोभायात्राएं
पंजाब सरकार की ओर से निकाली जा रही अन्य तीन शोभायात्राएं भी अलग-अलग जिलों से होकर श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी। पहली शोभायात्रा 30 नवंबर को वाराणसी से प्रारंभ होकर कानपुर, दिल्ली, अंबाला, मोहाली और रूपनगर से गुजरेगी। दूसरी शोभायात्रा 2 दिसंबर को फरीदकोट से आरंभ होकर फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर और गढ़शंकर से होकर पहुंचेगी।
तीसरी शोभायात्रा 1 दिसंबर को बठिंडा से रवाना होगी। यह बरनाला, मानसा, लहरागागा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा और रूपनगर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। वहीं जम्मू से आरंभ होने वाली चौथी शोभायात्रा अमृतसर सहित अनेक जिलों से होकर गुजरेगी।
3 दिसंबर को होगा धार्मिक समागम
चारों शोभायात्राओं के 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचने पर विशाल धार्मिक समागम आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ होगा और 6 दिसंबर को भोग डाले जाएंगे।







