- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Devotees Gathered To Have The Divine Darshan Of Shri Balaji And Took Blessings, The Kartik Month Story Was Put To An End
सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी शहर धाम, शंकराचार्य नगर में 1381वीं साप्ताहिक संध्या चौकी श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर में विधिविधान तथा धार्मिक परंपराओं के मुताबिक कार्तिक मास कथा को भी विराम दिया गया।
मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन एवं उपप्रधान अनुज मदान की अध्यक्षता में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सिद्ध दरबार में नतमस्तक होकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संध्या चौकी के बीच भजन गायक रमेश बावा एंड पार्टी ने मधुर भजनों के माध्यम से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
इस अवसर पर श्री सालासर धाम और श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के पावन छींटे श्रद्धालुओं पर किए गए। श्री बालाजी महाराज के समक्ष पवित्र ध्वज फहराकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं समस्त मानवता के कल्याण की मंगलकामना की गई।
मंदिर के पदाधिकारियों ने जानकारी दी, बताया कि कार्तिक मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र एवं पुण्यदायी माना जाता है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सौरव जैन, सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद टिल्लू, नरिंदर नथानी, राहुल हांडा, संदीप पब्बी, सतीश डंग, रोहित डंग, पुनीत शर्मा, संदीप धमीजा, भारती सोनी, वेद लूथरा, अनिल जैन, गीतांश गांधी, सन्नी सतीजा, प्रतीक सोहर, विवेक शर्मा, मनीष अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।







