जालंधर | पंजाब राज्य आजीविका मिशन के तहत जिला प्रशासनिक परिसर में शुक्रवार को आजीविका ऋण मेला आयोजित किया गया। मेले का कार्यक्रम जिले के स्वयं सहायता समूहों को बैंकों में कैश क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। आयोजन की अगुवाई अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (पेंडू विकास) दिव्या पी. ने की। जिला विकास एवं पंचायत अफसर गुरप्रीत भुल्लर ने जानकारी दी कि मिशन के अंतर्गत बने 123 स्वयं मदद समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट के तहत कुल 1,84,50,000 रुपये की स्वीकृति और अदायगी (सैंक्शन एंड डिस्बर्समेंट) के पत्र सौंपे गए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिले में करीब 2300 स्वयं मदद समूह सक्रिय हैं, जिनसे 23,000 से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
123 स्वयं मदद समूहों को करोड़ों की राशि मंजूर
जालंधर | पंजाब राज्य आजीविका मिशन के तहत जिला प्रशासनिक परिसर में शुक्रवार को आजीविका ऋण मेला आयोजित किया गया। जिला विकास एवं पंचायत अफसर गुरप्रीत भुल्लर ने जानकारी दी कि मिशन के अंतर्गत बने 123 स्वयं मदद समूहों को कैश क्रेडिट लिमिट के तहत कुल 1,84,50,000 रुपये की स्वीकृति और अदायगी (सैंक्शन एंड…
EEditor
28 नव॰ 2026, 08:10 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






