पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन(PPSC) ने पीसीएस परीक्षा का पूरा रिकार्ड पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमा करवा दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 19 नवंबर को यह आदेश जारी किया था। पीपीएससी के चेयरमैन रिटायर मेजर जनरल विनायक सैनी ने जानकारी दी कि आज पूरा रिकार्ड सील करके चंडीगढ़ भेज दिया है। अब रिकार्ड अदालत की सुरक्षा में है। अदालत जो आदेश देगा उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीपीएससी के चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि 19 नवंबर को कोर्ट ने जैसे जी आदेश जारी किए थे वैसे ही हमने प्रक्रिया रोक दी और उसके बाद रिकार्ड को सील करवा दिया था और आज जमा करवाने की आखिरी तारीख थी तो जमा करवा दिया।
PPSC ने हाईकोर्ट में जमा करवाया PCS परीक्षा का रिकार्ड:चेयरमैन बोले-कोर्ट में सुरक्षित रहेगा रिकार्ड, जो आदेश होंगे उसके हिसाब से काम होगा; कोई अपील दायर नहीं की
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन(PPSC) ने पीसीएस परीक्षा का पूरा रिकार्ड पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जमा करवा दिया है। पीपीएससी के चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि 19 नवंबर को कोर्ट ने जैसे जी आदेश जारी किए थे वैसे ही हमने प्रक्रिया रोक दी और उसके बाद रिकार्ड को सील करवा दिया था और आज जमा करवाने की आखिरी तारीख…
EEditor
23 नव॰ 2026, 04:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






