अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर बने ब्रिटिश कोलंबिया के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन के वाइस चैयरमैन।

पंजाब के मोगा जिले से संबंध रखने वाले 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर ब्रिटिश कोलंबिया के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सर्वसम्मति से वाइस चैयरमैन चुने गए।

विदेश में किसी एजुकेशन बोर्ड में ऊंचे पद पर पहुंचने वाले अर्श सबसे कम उम्र के और पहले पंजाबी बने हैं। मोगा के गांव चूहड़ चक्क से अर्श के माता-पिता कनाडा गए थे और अर्श वहीं पर पैदा हुए और एबट्सफोर्ड स्कूल से पढ़कर ग्रेजुएट हुए।

विज्ञापनIn-Article Banner

3 नवंबर 2026 को हुए चुनाव के पश्चात उन्होंने शपथ ग्रहण की है। स्कूल बोर्ड के अंडर 46 स्कूलों के 20 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं, इसमें से 10 हजार के लगभग पंजाब मूल के छात्र हैं।

पंजाबी स्टूडेंट्स को होगा फायदा

अर्श के बोर्ड का वाइस चैयरमैन बनने का लाभ सीधा पंजाबी स्टूडेंट्स को होगा। स्कूलों में पंजाबी भाषा को पढ़ाने हेतु नियम बनने की संभावना है। खुद पंजाबी मूल का प्रतिनिधि वाइस-चेयर होने से छात्र और माता-पिता बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकेंगे।

अर्श कलेर पहले से ही अपने स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के जरिए छात्रों को स्कॉलरशिप देने पर काम कर रहे हैं। बोर्ड में जाने से अधिक पंजाबी स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिल सकता है।

4 वर्ष हेतु बोर्ड में रहकर करेंगे काम अर्श सहित बोर्ड के 7 निर्वाचित ट्रस्टियों ने 4 वर्ष (2026–2030) के कार्यकाल हेतु पदभार संभाला। इस मीटिंग में रोंडा पॉल्स को बोर्ड का चेयर और अर्श कलेर को वाइस-चैयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह बोर्ड 46 स्कूलों में पढ़ रहे 20 हजार से ज्यादा छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक नीतियों का निर्धारण करता है।

अक्टूबर 2025 में चुने गए थे ट्रस्टी अर्श कलेर इससे पहले अक्टूबर 2025 के उपचुनाव में पहली बार स्कूल ट्रस्टी चुने गए थे। इसके पश्चात 17 अक्टूबर 2026 को हुए स्थानीय आम चुनावों में उन्होंने दोबारा विजय हासिल की। अपने पहले साल के बीच उन्होंने स्कूलों में बढ़ती विद्यार्थी संख्या, बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक पैसे के सही उपयोग और छात्रों को ग्रेजुएशन के बाद स्किल्ड करने के मुद्दों पर काम किया।

समाजसेवा से शिक्षा नीति तक का सफर अर्श कलेर की पहचान युवा नेता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एबट्सफोर्ड में समाजसेवा के क्षेत्र में नामी चेहरा हैं। राजनीति के अलावा वे आर्थिक तंगी और अन्य परेशानियों से जूझ रहे परिवारों की मदद करते हैं। इसके अलावा वे स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

यह संस्था बच्चों में न्यूट्रिशियन की कमी को दूर करने और समाजसेवा में योगदान देने वाले मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देने हेतु फंड जुटाती है। अर्श इससे पहले फ्रेजर वैली इंडो-कैनेडियन बिजनेस एसोसिएशन' के सचिव रह चुके हैं।

पंजाबी स्टूडेंट्स को मिल सकते ये फायदे

  • पंजाबी भाषा पर काम हो सकेगा: एबट्सफोर्ड शहर की कुल आबादी में लगभग 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा पंजाबी मूल का है। भाषा के चलते नए गए पंजाबी अभिभावक और नवीन अप्रवासी विद्यार्थी अपनी बात बोर्ड तक नहीं रख पाते थे। खुद पंजाबी मूल का प्रतिनिधि वाइस-चेयर होने से छात्र और माता-पिता बेझिझक अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रख सकेंगे। पंजाबी कनाडा के स्कूलों में दूसरी भाषा है। इस पर अब अधिक काम हो सकेगा।
  • स्कॉलरशिप और आर्थिक मदद को बढ़ावा: अर्श कलेर पहले से ही अपने स्माइल्स थ्रू सेवा फाउंडेशन के जरिए बच्चों की खाद्य असुरक्षा दूर करने और ग्रेजुएशन करने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने पर काम कर रहे हैं। बोर्ड में नीतियां बनाने की पहुंच के चलते अब ऐसे वेलफेयर प्रोग्राम्स और स्कॉलरशिप को डिस्ट्रिक्ट के 46 स्कूलों में और मजबूती मिलेगी।
  • पंजाबी भाषा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगा बढ़ावा: ब्रिटिश कोलंबिया के पब्लिक स्कूलों में पंजाबी को दूसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाता है। बोर्ड के वाइस-चेयर और एजुकेशन कमेटी के मुख्य होने के नाते अर्श कलेर पंजाबी भाषा की क्लासेज के विस्तार, शिक्षकों की भर्ती और स्कूलों में वैसाखी या अन्य पंजाबी सांस्कृतिक आयोजनों को नीतिगत संरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
  • पंजाबी स्टूडेंट्स हेतु क्लासरूम की पहुंच असान कर सकते: एबट्सफोर्ड में हर वर्ष नए अप्रवासी परिवारों के बसने से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे क्लासेज में भीड़ की दिक्कत रहती है। अर्श फाइनेंस एंड फैसिलिटीज कमेटी के सदस्य भी हैं, जिससे वे पंजाबी बहुल इलाकों के स्कूलों में पंजाबी स्टूडेंट्स के लिए नए क्लासरूम और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करा सकते हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट