भाजपा सांसद और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य मनोज तिवारी से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने मुलाकात की।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की समस्याओं और उसके विकास को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपनगर अजयवीर सिंह लालपुरा ने सोमवार को अभिनेता बिन्नू ढिल्लों, देव खरोड़ और फिल्म जगत की अन्य हस्तियों के साथ सांसद मनोज तिवारी से मुलाकात की। बैठक में पंजाबी फिल्में बनाने

मौजूदा हालात और भविष्य की संभावनाओं पर अपने सुझाव रखे

विज्ञापनIn-Article Banner

बैठक में फिल्म जगत के प्रतिनिधियों ने पंजाबी सिनेमा के मौजूदा हालात और भविष्य की संभावनाओं पर अपने सुझाव रखे। उन्होंने फिल्म निर्माण के बीच आने वाली दिक्कतों को दूर करने और इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों व निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत बताई। इसके अतिरिक्त फिल्मों के माध्यम से पंजाबी भाषा, इतिहास, विरासत और संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

अजयवीर ने मनोज तिवारी का आभार जताया

मुलाकात के पश्चात अजयवीर सिंह लालपुरा ने मनोज तिवारी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। पंजाबी सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पंजाब के इतिहास, परंपराओं और मातृभाषा को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कलाकारों और निर्माताओं की समस्याओं का समाधान जरूरी

लालपुरा ने कहा कि पंजाबी कलाकारों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में पंजाब की पहचान बनाई है। ऐसे में इंडस्ट्री की तरक्की हेतु कलाकारों और निर्माताओं की समस्याओं का समाधान आवश्यक है।

उन्होंने पंजाब, पंजाबी बोली और संस्कृति के प्रति मनोज तिवारी के लगाव की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इस तरह के संवाद से क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा मिलेगा और पंजाबी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट