लुधियाना में पुलिस की हिरासत से एक अभियुक्त हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। पुलिस कर्मी ने उसे दबोचने के लिए शोर भी मचाया लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अभियुक्त की पहचान रविंदर सिंह उर्फ अज्जू निवासी गांव ढैपई, थाना जोधां के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत केस दर्ज किया है।

सरकारी गाड़ी से दरवाजा खोल भागा है हवालाती

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को एएसआई दरमिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मुकदमा नंबर 175, दिनांक 21 नवंबर 2026, एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 22, 61, 85 और बीएनएस की धारा 317(2) के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार अभियुक्त रविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को सरकारी गाड़ी में माननीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए अदालत कॉम्प्लेक्स ले जा रहे थे।

बी-7 चौक के पास हथकड़ी से निकाला हवालाती ने हाथ

जब पुलिस की गाड़ी लाइटों वाले चौक बी-7 के पास पहुंची तो आरोपी रविंदर सिंह ने हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया। इसके बाद उसने गाड़ी का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, किंतु वह हाथ नहीं आया। इस केस में एएसआई जतिंदर सिंह जांच कर रहे है। उन्होंने अभियुक्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट