जालंधर | शाहपुर स्थित सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आध्यात्मिक समागम आयोजित किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने गुरबाणी कीर्तन, सामूहिक नाम सिमरन और पवित्र फेरी में भाग लिया। कार्यक्रम में सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और को-वाइस चेयरपर्सन एडवोकेट मनजिंदर कौर ने गुरु साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। कीर्तन व सिमरन के पश्चात परिसर में पवित्र फेरी निकाली गई और अंत में गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। हरप्रीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के ‘एक ओंकार’, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के संदेश को आज भी प्रासंगिक कहा, जबकि एडवोकेट मनजिंदर कौर ने समानता, सेवा और मिल-बांटकर खाने की शिक्षाओं को युवाओं का मार्गदर्शक बताया।
सीटी ग्रुप में गुरुपर्व पर नाम सिमरन और फेरी
जालंधर | शाहपुर स्थित सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आध्यात्मिक समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और को-वाइस चेयरपर्सन एडवोकेट मनजिंदर कौर ने गुरु साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
EEditor
25 नव॰ 2026, 08:09 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






