- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Canada Declares Goldy Brar Most Wanted In Sukh Dool Gill Murder Case
सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई मामलों में भारत में वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कनाडा ने 2.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 1.62 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया है।
यह इनाम उसे पकड़वाने में सहायता करने वाली पुख्ता सूचना देने वाले को मिलेगा। भारत से फरार गोल्डी कनाडा के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में भी अब टॉप पर है।
कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने गुरुवार को इनाम का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पुलिस के साथ मिलकर फरार अपराधियों को पकड़ने में सहायता करता है। इनाम की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी पड़ताल एजेंसी FBI भी गोल्डी को अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर चुकी है।
जानिए, किस प्रकरण में कनाडा पुलिस को गोल्डी की तलाश...
गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। विनिपेग पुलिस को 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल की हत्या के प्रकरण में उसकी तलाश है। सुखदूल की 20 सितंबर 2023 को हैजेल्टन ड्राइव के 200 ब्लॉक में स्थित एक घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 23 फरवरी 2026 को गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। दोनों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के इल्जाम हैं। फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या के मामलों में लगाया जाता है।
सूचना देने वाले को 2 नवंबर 2027 तक मिलेगा इनाम
BOLO प्रोग्राम ने लोगों से गोल्डी बराड़ के बारे में भरोसेमंद सूचना साझा करने की अपील की है। ऐसी जानकारी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां उसे गिरफ्तार कर सकें, देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम 2 नवंबर 2027 तक लागू रहेगा। कनाडाई पुलिस अब तक गोल्डी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
FBI भी 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर चुकी
अमेरिकी छानबीन एजेंसी FBI ने भी गोल्डी बराड़ पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 9.32 करोड़ रुपए) का इनाम घोषित किया है। FBI ने 28 सितंबर को उसे अपनी 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया था। एजेंसी ने बताया था कि गोल्डी को पकड़वाने में मददगार सूचना देने वाले को यह रकम दी जाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







