लग्जरी फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए निवेश करवाने और कथित धोखाधड़ी के इल्जाम में चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक मित्तल को गिरफ्तार किया है। वह सुषमा ग्रुप का डायरेक्टर है।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ चेक बाउंस की पांच शिकायतें अदालतों में लंबित थीं। इन मामलों में पेश न होने की वजह से उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस की प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) और समन स्टाफ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर लोगों को लग्जरी हाउसिंग सोसायटी में प्रीमियम फ्लैट दिलाने का भरोसा देकर उनकी मेहनत की कमाई निवेश करवाने का इल्जाम है।

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायतकर्ताओं का इल्जाम है कि फ्लैट के आवंटन और डिलीवरी के वादे किए गए, किंतु उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसके बाद अनेक लोगों ने चेक बाउंस होने पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (NACT) के तहत अदालतों में शिकायतें दर्ज कराईं।

इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर