- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Woman Manager Of Model Town Salon Booked For Fraud Of Rs 2.80 Lakh
सैलून में मैनेजर पद पर काम करने के दौरान 2,80,000 रुपए की धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने के इल्जाम में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत की जांच पूरी होने के पश्चात यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 74 वर्षीय जस
पुलिस ने अभियुक्त कंवलजोत कौर (पत्नी विविंदर सिंह, निवासी नंबर 03, गोल्फ लिंक, हम्बड़ां रोड, नजदीक ग्राम ईयाली, लुधियाना) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। लुधियाना। कपड़े का माल लेकर न तो भुगतान किया और न ही सामान लौटाया। जोधेवाल थाना पुलिस ने लगभग 91.89 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता उमेश अरोड़ा की फर्म से यह माल लिया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उमेश अरोड़ा (पुत्र सुरिंदर कुमार अरोड़ा, निवासी न्यू लाजपत शहर, पखोवाल रोड, मॉडल टाउन, लुधियाना) मेसर्स आरुष क्लोदिंग के प्रोपराइटर हैं।
उन्होंने 11 अगस्त 2026 को दरख्वास्त दी थी। जांच के पश्चात 27 नवंबर 2026 को जोधेवाल थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर शिकायतकर्ता की फर्म से कपड़े का माल लिया, जिसकी कुल कीमत 91,89,872 रुपए बनती है। माल लेने के बाद भी आरोपियों ने न तो रकम अदा की और न ही सामान वापस किया। पुलिस ने इस प्रकरण में प्रिंस कुमार (पुत्र राजिंदर कुमार), राजिंदर कुमार, डिंपल कुमार (पुत्र राजिंदर कुमार) और प्रीति (पत्नी प्रिंस कुमार), सभी निवासी मकान नंबर 38, सामने गुरु हरी राय ग्रीन पार्क, नजदीक गुरुद्वारा साहिब, गांव धरोड़, जिला लुधियाना के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
साजिश रचकर हड़पे 15 लाख रुपए, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज लुधियाना|सोची-समझी साजिश के तहत 15 लाख रुपए की ठगी करने के इल्जाम में दुगरी थाना पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पड़ताल पूरी होने के पश्चात यह कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तरसेम सिंघला ने 22 सितंबर 2026 को पुलिस को दरख्वास्त दी थी। शिकायत में इल्जाम लगाया गया है कि आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के साथ एक सोची-समझी साजिश के तहत 15 लाख रुपए की ठगी की। प्रकरण की जांच के पश्चात पुलिस ने यह कदम उठाया है। शिकायत की छानबीन पूरी होने के बाद 27 नवंबर 2026 को दुगरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी सरबजीत कौर (पत्नी नाजर सिंह, निवासी ग्राम बुआणी, तहसील पायल, जिला खन्ना) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।







