पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 IAS और 2 PCS अफसरों के तबादले और नवीन नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 3 IAS अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव दो PCS अफसरों की अदला-बदली सरकार ने 2014 बैच की PCS अफसर नवनीत कौर सेखों को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), एसएएस नगर नियुक्त किया है। वह सोनम चौधरी की जगह लेंगी। वहीं, सोनम चौधरी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), फतेहगढ़ साहिब लगाया गया है। हालांकि, सोनम चौधरी पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत एसएएस नगर जिले में पंजाब विलेज कॉमन लैंड्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1961 के अंतर्गत कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। आदेश में खाली पदों के कामकाज के निपटारे हेतु संबंधित अधिकारियों को आंतरिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS-2 PCS के तबादले:वरुण रूजम को विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार, अभिनव त्रिखा बने स्वतंत्रता सेनानी महकमा के सचिव
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 IAS और 2 PCS अफसरों के तबादले और नवीन नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। 3 IAS अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव दो PCS अफसरों की अदला-बदली सरकार ने 2014 बैच की PCS अफसर नवनीत कौर सेखों को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), एसएएस नगर नियुक्त किया है।
EEditor
29 नव॰ 2026, 06:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






