- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- AAP's Failure To Eradicate Drug Abuse And Prevent Crime Is Well Known: Srijal Gupta
कांग्रेस नेता सृजल गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए बताया कि बीते वक्त में पंजाब सरकार प्रदेश भर में नशे को समाप्त करने, बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम साबित हुई है।
इससे सरकार का फेलियर जगजाहिर हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब के लोगों को केवल बड़े-बड़े वादे दिए, जमीनी हकीकत में कुछ नहीं बदला। नशा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था आज भी पंजाब की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। सरकार ने चुनाव से पहले पंजाब को नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और खुशहाल बनाने का दावा किया था परंतु साढ़े 4 वर्ष बाद भी हालात वैसे के वैसे ही हैं। युवा नशे की गिरफ्त में हैं, व्यापारी असुरक्षित हैं और किसान अपनी मांगों हेतु सड़कों पर है।







