बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने आदर्श क्लब को हराया – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर डीएवी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में बी फ्रेंड्स स्पोर्ट्स क्लब ने आदर्श क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस आदर्श क्रिकेट क्लब ने जीता, लेकिन उनकी टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई। बी फ्रेंड्स के गेंदबाजों ने एक बार फिर सटीक लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाया। शिवम ने 6 विकेट लेकर आदर्श की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, जबकि विशाल, हरसिमरन, पवन और रोहित ने 1-1 विकेट लिया। 133 रनों के लक्ष्य के जवाब में बी फ्रेंड्स की बल्लेबाजी प्रभावी रही। राजीव ने 24 गेंदों पर 57 रन बनाकर अर्धशतक जमाया। रबनीत ने 16 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली, जबकि गगन ने 19 रन का योगदान दिया। टीम ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिवम को चुना गया।
Source link

