पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस उतारेगी: बस्सी – Amritsar News
भास्कर न्यूज | अमृतसर हलका अमृतसर पूर्वी के न्यू अमृतसर क्षेत्र में युवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन हलका पूर्वी यूथ विंग के अध्यक्ष युवराज सिंह मजीठिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमृतसर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कनीश धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिनेश बस्सी ने कहा कि हर सफलता की नींव युवा रखते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को सही दिशा में ले जाने के लिए लोगों को एकजुट होना होगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत समर्थन देना होगा। दिनेश बस्सी ने युवराज सिंह मजीठिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवराज ने यूथ कांग्रेस चुनाव में पूरे पंजाब में सबसे अधिक वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह हलका पूर्वी और पंजाब को नई दिशा देंगे। इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी अश्वनी शर्मा, जिला किसान सेल के अध्यक्ष जतिंदर राणा, मंदीप भुल्लर, संदीप शाह, शैरी, बिट्टू इंदौरा, हरजिंदर सिंह, सिमरन राजपूत, राज कुमार आदि मौजूद थे।
Source link

