पक्का करने की मांग को लेकर 3 से 5 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज-पनबस के ठेका कर्मचारी – Amritsar News

पक्का करने की मांग को लेकर 3 से 5 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे रोडवेज-पनबस के ठेका कर्मचारी – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब (25/11) की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को लुधियाना के ईसड़ू भवन में प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अमृतसर निवासी एवं यूनियन के प्रदेश कैशियर बलजीत सिंह दकोहा भी शामिल हुए। बैठक में सरकार पर कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के वादे पूरे न करने और ठेका प्रणाली जारी रखकर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया गया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ 60 से अधिक बैठकें होने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ। ट्रांसपोर्ट विभाग में अब तक किसी भी कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया, जबकि समान काम के लिए समान वेतन और नियमितीकरण को लेकर अदालतों के फैसले भी कर्मचारियों के पक्ष में आए हैं। प्रदेश कैशियर बलजीत सिंह दकोहा ने कहा कि 24 जून की बैठक में सरकार ने 10 दिन में मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। यूनियन ने घोषणा की कि 27 जुलाई को सभी डिपो पर गेट रैलियां की जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *