नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका, चार लोगों पर केस दर्ज – Jalandhar News

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका, चार लोगों पर केस दर्ज – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर फिल्लौर के नजदीकी पिंड मऊ साहिब में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरविंदर कुमार उर्फ हैरी पुत्र हुसन लाल के रूप में हुई। उसकी लाश सुबह करीब 7 बजे स्थानीय स्कूल के मैदान से मिली। युवक की बहन पूजा के अनुसार 3-4 व्यक्तियों ने फोन कर उसके भाई को अपने साथ ले जाने की बात कही थी। परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि वे व्यक्ति कौन थे। बाद में वही भाई मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेता राजिंदर संधू ने पत्रकारों को बताया कि हरविंदर कुमार हैरी तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि गलत संगत में पड़े चार व्यक्ति हरविंदर को अपने साथ ले गए थे। उनके मुताबिक मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे किसी नशे या जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई। थाना बिलगा से पहुंचे पुलिस मुलाजिम दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की माता के बयानों के आधार पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे और मामले की बारीकी से जांच जारी है। उधर. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस से नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *