मोहाली में डिकरी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार: दुकानदार को पैसे डबल करने का झांसा दिया, कैश-अंगूठियां ले उड़े; 3 दिन की रिमांड पर – Kharar News

मोहाली में डिकरी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार:  दुकानदार को पैसे डबल करने का झांसा दिया, कैश-अंगूठियां ले उड़े; 3 दिन की रिमांड पर – Kharar News




मोहाली में मोबाइल दुकान से 75 हजार रुपए और दो सोने की अंगूठियां ठगने वाले डिकरी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। सदर खरड़ पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 जून की सुबह गांव संते माजरा स्थित चौधरी कम्युनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर हुई थी। योजनाबद्ध तरीके से एक-एक कर सभी आरोपी दुकान में दाखिल हुए और डिकरी का खेल शुरू कर दिया। सभी आरोपी एक-दूसरे से अनजान होने का नाटक कर रहे थे। अंगूठी दुकान के काउंटर से चोरी गिरोह के सदस्यों ने प्लास्टिक की डिकरियों पर दांव लगाकर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। उन्होंने अपने ही साथियों को बार-बार जिताकर दुकानदार दर्पण सिटी निवासी सिकंदर चौधरी का भरोसा जीत लिया। इसके बाद दुकानदार को भी खेल में शामिल कर उससे 75 हजार रुपए कैशऔर एक सोने की अंगूठी ठग ली गई। दूसरी अंगूठी दुकान के काउंटर से चोरी कर ली गई। तस्वीरें दुकानदारों के ग्रुप में साझा वारदात के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें मोबाइल दुकानदारों के ग्रुप में साझा की थीं। अगले दिन आरोपी अपने नए शिकार की तलाश में लांडरा की एक दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक सिम कार्ड खरीदा, जिससे उनकी पहचान हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने लांडरा स्थित उनके फ्लैट पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी ट्रेस आईओ एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा निवासी मनिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, विशाल कुमार, बलविंदर सिंह, राजवीर सिंह और अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। ये सभी टीडीआई सिटी, लांडरा के फ्लैट नंबर 312 में रह रहे थे। लूट की रकम और सोना बरामद करने की कोशिश पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी गई रकम, दोनों सोने की अंगूठियां और वारदात में इस्तेमाल की गई कार व मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने पंजाब या अन्य राज्यों में इसी तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *