विरोध लोकतांत्रिक हक, पर हर मुद्दे का हल बातचीत से निकल सकता है: पासवान – Amritsar News

विरोध लोकतांत्रिक हक, पर हर मुद्दे का हल बातचीत से निकल सकता है: पासवान – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान रविवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर देश-दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले की अरदास की। इसके बाद चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान उनके आदर्श हैं। लोजपा अब पूरे देश में अपने संगठन का विस्तार कर रही है और पंजाब में भी एक नई सोच के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती व वर्तमान सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब को वर्षों से उसका हक नहीं मिला। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और वर्तमान आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी व महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कोई अपेक्षित काम नहीं किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है। हालांकि, किसी भी समस्या का स्थायी समाधान सिर्फ सड़कों पर प्रदर्शन से नहीं, बल्कि सरकार के साथ टेबल पर बैठकर बातचीत करने से ही निकल सकता है। चिराग ने माना कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की जरूरत हो सकती है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल इस आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। अमृतसर से जालंधर लौटते समय रास्ते में चिराग पासवान एक सड़क हादसा होते देखा। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायल बच्ची के पास पहुंचे। उन्होंने बच्ची के तुरंत इलाज का प्रबंध करवाया और उसके बाद ही वे मौके से आगे के लिए रवाना हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *