जालंधर | नया एसी खरीदने के महज 5 दिन पश्चात उसमें से पानी टपकने लगा। करीब 3 महीने बाद मशीन बंद हो गई। वारंटी के बीच बार-बार शिकायत करने और सर्विस टीम के आने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। जिसके पश्चात उपभोक्ता शिकायत निवारण कमीशन ने इस प्रकरण में फर्म और डीलर को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए एसी की कीमत ब्याज सहित लौटाने और मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। जिला कमीशन ने 12 नवंबर को सुनाए फैसले में कंपनी को 33,500 की खरीद राशि 6 फीसदी सालाना ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मानसिक दिक्कत और उत्पीड़न हेतु 15 हजार मुआवजा व 10 हजार वकील खर्च के रूप में देने होंगे। कमिशन के आदेश के अनुसार बस्ती गुजां निवासी मुकेश कुमार ने 21 मई 2025 को ओनिडा कंपनी का 1.5 टन एसी खरीदा था। कीमत 33,500 थी और भुगतान बजाज के माध्यम से किया गया था।
तीन महीने में एसी बंद, फर्म को 58,500 लौटाने के आदेश
जालंधर | नया एसी खरीदने के महज 5 दिन पश्चात उसमें से पानी टपकने लगा। जिसके पश्चात उपभोक्ता शिकायत निवारण कमीशन ने इस प्रकरण में फर्म और डीलर को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए एसी की कीमत ब्याज सहित लौटाने और मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।
EEditor
28 नव॰ 2026, 10:44 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






