हिंदू धर्म में अगहन अर्थात मार्गशीर्ष महीने का विशेष महत्व है। भगवान श्री कृष्ण का प्रिय यह महीना 24 दिसंबर तक चलेगा। इसी बीच मांगलिक कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जहां भगवान श्रीकृष्ण की विशेष साधना हेतु महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं अनेक देवी-देवताओं की पूजा से जुड़े त्योहार भी होते हैं। इस पावन मास में उत्पन्ना एकादशी, विवाह पंचमी, नंदा सप्तमी, मोक्षदा एकादशी आदि बड़े पर्व पड़ेंगे। भगवान विष्णु के साथ श्री कृष्ण और उनके बाल स्वरूप बाल गोपाल की पूजा विधिविधान से करना शुभ माना जाता है।

शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम के प्रमुख पंडित विजय शास्त्री ने कहा कि इस महीने में सुख-समृद्धि हेतु शंख और लक्ष्मी जी की पूजा करने की परंपरा है। साथ ही सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए, जिससे हर प्रकार के दोषों से मुक्ति भी मिलती है।

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने के पश्चात पड़ने वाले मास को मार्गशीर्ष इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस माह के शुक्लपक्ष के आखिरी दिन यानि पूर्णिमा पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है। इसी नक्षत्र के नाम पर इस पावन मास का नाम मार्गशीर्ष रखा गया। इस माह स्नान-दान, व्रत और पूजा-पाठ से अक्षय पुण्य मिलता है। अगहन महीने के कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

पौराणिक कथा के अनुसार इस तिथि पर भगवान विष्णु से एकादशी प्रकट हुई थी। अतः इसे उत्पन्ना कहते हैं। वहीं, शुक्ल पक्ष की एकादशी मोक्ष देने वाली होती है। पुराणों के अनुसार इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता सुनाई थी। इसलिए गीता जयंती इसी तिथि पर मनाते हैं। इस महीने में शंख पूजा करने की परंपरा है। अगहन मास में किसी भी शंख को श्रीकृष्ण का पांचजन्य शंख मानकर उसकी पूजा की जाती है। इससे कृष्ण प्रसन्न होते हैं।

साथ ही इस महीने देवी लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसी कारण लक्ष्मी पूजा में शंख को भी खासतौर से रखते हैं। लक्ष्मी जी और शंख पूजा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। हर दिन श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप में पूजा करना चाहिए।

भगवान सूर्य की पूजा का भी विशेष फल है। ग्रंथों में जानकारी दी गया है कि इस महीने में रविवार को उगते हुए सूरज को जल चढ़ाने से हर प्रकार के दोष और पाप खत्म हो जाते हैं। रविवार को बिना नमक का व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ फल में कमी आती है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर