जालंधर | श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जिला बार एसोसिएशन जालंधर ने बार रूम में श्रद्धा के साथ श्री सुखमणि साहिब का पाठ कराया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के प्रधान रतन दुआ, सचिव अमरिंदर सिंह थिंद, पूर्व प्रधान आदित्य जैन, सचिव रोहित गंभीर, राज कुमार भल्ला, तेजिंदर सिंह धालीवाल, जे.पी. सिंह, राकेश धीर, सन्नी कुमार और ओम प्रकाश शर्मा सहित पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा भारी संख्या में युवा अधिवक्ता शामिल हुए। इसी बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद के साथ अन्य न्यायिक अधिकारी भी आयोजन में पहुंचे। पाठ के उपरांत सभी की भलाई, पंजाब की प्रगति, कानूनी समुदाय में एकता तथा देश की खुशहाली हेतु अरदास की गई। समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।