- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Mobile Snatching | Retired Airforce Jawan CCTV Footage
लुधियाना में बेखौफ झपटमारों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा प्रकरण 20 तारीख का है, जहां अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एयरफोर्स के एक रिटायर्ड सिपाही का मोबाइल फोन बाइक सवार बदमाश छीनकर
खाना खाकर बैठे थे,तभी झपटा फोन
पीड़ित 7 वर्ष पहले भारतीय वायुसेना (Air Force) से रिटायर हुए हैं। वे 73 कृष्णा नंद जोशी उची मंगली में अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। वारदात के वक्त वे खाना खाकर बाहर बैठे हुए थे और उनके हाथ में उनका Poco M7 5G मोबाइल फोन था।
CCTV में कैद हुए स्टार सिटी+ बाइक सवार बदमाश
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार टीवीएस स्टार सिटी+ बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे। हैरानी की बात यह रही कि पीछे बैठे युवक के बजाय बाइक चला रहे बदमाश ने ही झपट्टा मारकर रिटायर्ड जवान के हाथ से फोन छीन लिया।
ऑटो चालक ने दिखाई बहादुरी,किंतु बच निकले स्नैचर
वारदात को होते देख पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाई। ऑटो चालक ने बदमाशों को रोकने हेतु उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों स्नैचर बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर गए। हालांकि, इससे पहले कि आसपास के लोग उन्हें दबोच पाते,दोनों बदमाश फुर्ती से उठे और मौके से भागने में सफल हो गए।
सांझ पोर्टल पर दर्ज करवाई शिकायत
पीड़ित रिटायर्ड सैनिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और सांझ (Saanjh) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की गई है।







