- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Son Snatches House From Elderly Couple, Court Orders Them To Vacate Within 30 Days, Yet Three Months Later, They Haven't Been Given Possession.
जिन हाथों ने उम्र भर मस्कट, बहरीन और दुबई की तपती धूप में ईंट-गारा ढोकर परिवार के लिए एक आशियाना खड़ा किया, आज 76 साल की उम्र में वही हाथ इंसाफ की गुहार लिए सरकारी दफ्तरों की फाइलें थामे कांप रहे हैं। कारण, बेटे और बहू ने उनके आशियाने पर कब्जा कर रख
डीसी ऑफिस में एसडीएम के कमरे के बाहर हर दिन एक बेहद मार्मिक तस्वीर देखने को मिलती है, चलने-फिरने में असमर्थ 76 वर्षीय प्यारा लाल, उनकी बुजुर्ग प|ी भजन कौर और साथ में उनकी दिव्यांग बेटी रजनी। अपनों के सताए इस परिवार को कोर्ट से तो इंसाफ मिल गया, लेकिन सिस्टम की बेरुखी ने उन्हें आज भी अपनी ही छत से बेदखल कर रखा है।
फाइलों में दबा अदालत का सख्त आदेश
एसडीएम-1 अदालत ने 30 जुलाई को आदेश दिया कि बेटा और बहू 30 दिनों में मकान खाली करें। आदेश में यह भी बताया कि वक्त सीमा बीतने पर तहसीलदार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल की मदद से बुजुर्ग को घर का कब्जा दिलाएंगे। मगर विडंबना देखिए-इस आदेश को हुए तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है और सितंबर में ही इसकी कॉपी पुलिस व प्रशासन को सौंप दी गई थी, फिर भी बुजुर्ग दंपति आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
मां का दर्द... पति चल नहीं सकते, बेटा मारने की धमकी देता है
भजन कौर ने सीपी को लिखित शिकायत दी है। रुंधे गले से उन्होंने बताया कि पति ठीक से चल-फिर भी नहीं सकते और दिव्यांग बेटी की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर है। बेटा उल्टा उन्हें और बेटी को जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दे रहा है। इस उम्र में जब उन्हें सुकून की छांव चाहिए थी, तब वे केवल इस आस में जी रहे हैं कि प्रशासन जागे और उन्हें उनके ही घर में चैन की सांस लेने दे।
मिठ्ठापुर निवासी प्यारा लाल ने जिंदगी के सुनहरे वर्ष खाड़ी देशों में मजदूरी करते हुए बिताए। देश लौटे तो मिस्त्री का काम कर परिवार को पाला। मगर बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचते ही बेटे ने प|ी के साथ मिलकर उनकी 14 मरले की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा जमा लिया। आरोप है कि बेटा और बहू बुजुर्ग दंपति और उनकी दिव्यांग बेटी के साथ गाली-गलौज करते हैं। पिता ने बेटे को बेदखल कर ‘मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट-2007’ के तहत एसडीएम अदालत का दरवाजा खटखटाया।







