रंधावा ग्राम निवासी गुरप्रीत सिंह रंधावा फैक्ट्री में ड्राइविंग के काम हेतु रूस गया, किंतु वहां उसे जबरन रूसी फौज में भर्ती किया गया। जान बचाने हेतु जंगलों में अनेक दिन भूखे-प्यासे भटकने के पश्चात वह किसी तरह यूक्रेन पहुंचने में कामयाब तो हो गया, लेकिन अ

पीड़ित परिवार ने सुल्तानपुर लोधी में राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात कर गुरप्रीत सिंह की सुरक्षित भारत वापसी हेतु गुहार लगाई है। संत सीचेवाल ने तत्काल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने और युवक को सकुशल स्वदेश वापस लाने हेतु जरूरी कदम उठाने की अपील की है।

रूस की फौज में फंसे हैं अनेक और पंजाबी

विज्ञापनIn-Article Banner

गुरप्रीत सिंह ने यूक्रेनी यूट्यूबर वलोडिमिर ज़ोल्किन के साथ इंटरव्यू में जानकारी दी कि उसके साथ पंजाब से आकाश वर्मा, आकाश दीप, मनप्रीत सिंह (रोपड़), गुरप्रीत सिंह (लुधियाना) और बिहार का एक लड़का यादव था। रूसी फौज में श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के भी कई लोग जबरन सेना में भर्ती करके लड़ाए जा रहे हैं।

दो मासूम बच्चे कर रहे पिता का इंतजार...

यूक्रेन पहुंचने के पश्चात

रूस की आर्मी में

गुरप्रीत सिंह परिवार का प्रमुख सहारा है। परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे और चार बहनें हैं। आज मासूम बच्चे अपने पिता की राह ताक रहे हैं, जबकि प|ी और बहनें हर पल उसकी सलामती के लिए अरदास कर रही हैं।

राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि सुनहरे भविष्य के सपने लेकर विदेश जाने वाले पंजाबी युवाओं को धोखे से युद्ध की आग में झोंकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के माध्यम से गुरप्रीत की सुरक्षित घर वापसी के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

गुरप्रीत ने बताया कि - अगस्त महीने में फेसबुक पर एक ऐड देखी। दो लाख सैलरी और फैक्ट्री में ड्राइवर का काम था। वीजा और टिकट सब फ्री थे। संपर्क किया चार दिन में वीजा और टिकट आ गए। 17 अगस्त को मास्को पहुंचा। वहां व्यक्ति लेने आया। कार में बैठे।

मार्ग में एक गाड़ी बदली। एक रात एक बॉक्स में रुके। अगले दिन मेडिकल हुआ। आगे गए तो समारा नगर में पांच और साथी मिले। वहां 5 दिन रुके। बोला गया कि आईडी बनेगी फिर फैक्ट्री का काम शुरू होगा। फिर अनेक लोग और साथ आ गए। कुछ दिन जंगल में रुके रहे। एक रात आर्मी की गाड़ी में उन्हें आर्मी कैंप में ले जाया गया।

जहां पता चला कि वे तो रूसी आर्मी में भर्ती हो चुके हैं। वे रोने लगे, बोले कि घर जाना है तो वापस जाने हेतु 8 हजार डॉलर मांगे गए। उन्होंने आगे बढ़ने का मन बनाया। उनकी 35 दिन ट्रेनिंग हुई, जिसमें गन, ग्रेनेड, वॉकी-टॉकी और ड्रोन चलाना सिखाया। एक बैग, एक गन और चार मैगजीन मिले। वे 10 लड़के थे। जब दो कमांडर उन्हें ले जा रहे थे तो वह भाग निकला। नदी पार करके यूक्रेन की तरफ चल पड़ा। रास्ते में अनेक बार उसे ड्रोन मारने हेतु आए। लेकिन वह किसी प्रकार बचकर यूक्रेन पहुंच गया। जहां आर्मी की गाड़ी ने उसे एक होटल पहुंचाया।

सरेंडर करने वाले दूसरे...

गुरप्रीत रूसी सेना से भागकर यूक्रेनी बलों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले दूसरे भारतीय हैं। अक्टूबर 2025 में गुजरात के 23 वर्षीय साहिल ने भी यूक्रेनी फौज के सामने सरेंडर किया था। उसे रूस की जेल में रिहाई का लालच देकर सेना में शामिल किया गया था।

{11 अक्टूबर को फोन पर सुनाई आपबीती... बहन जसविंदर कौर के मुताबिक, 11 अक्टूबर को गुरप्रीत का फोन आया। उसने अपनी जान को खतरा कहा। परिवार के साथ अब कोई संपर्क नहीं है। फिलहाल गुरप्रीत यूक्रेन में युद्धबंदी (प्रिजनर ऑफ वॉर) के रूप में है।

सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मिलते पीड़ित परिवार के सदस्य।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर