जालंधर | मोहल्ला मधुबनपुरा में लक्की खोखा की हत्या के प्रकरण में थाना 4 में शुक्रवार को शिवसेना समाजवादी नेता नरिंदर थापर के बेटों ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को बीते दिन हिरासत में ले लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लड़की भी शामिल थ

वहीं, एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस ने इस प्रकरण में नरिंदर थापर निवासी मोहल्ला मधुबनपुरा, दीपक राणा निवासी मोहल्ला मधुबनपुरा, जशपाल बजाज निवासी ऊंचा सूरजगंज, राहुल निवासी 36 मधुबनपुरा, गुरदीप सिंह निवासी न्यू सूरजगंज और गुड़िया निवासी राजन नगर को गिरफ्तार किया हुआ है।

हालांकि, नरिंदर थापर के बेटों के सरेंडर करने को लेकर एसीपी का कहना है कि उन्हें इस प्रकरण में सूचना नहीं है। जबकि दूसरी ओर थाने में जाते हुए नरिंदर थापर के बेटों की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें नरिंदर थापर के बेटे खुद कह रहे हैं कि वे पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे हैं और इस घटना में उनके पिता का कोई दोष नहीं है।

विज्ञापनIn-Article Banner

लक्की खोखाहत्याकांड

नरिंदर पर 12 केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में नरिंदर थापर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से अलग-अलग मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दीपक राणा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज होने की सूचना दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में उनकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। थाना डिवीजन नंबर चार में केस दर्ज किया गया है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर