अमृतसर | असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल पर शनिवार सुबह अमृतसर जिला कोर्ट में दोबारा सुनवाई होगी। शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने को एक दिन (शनिवार) की कस्टडी पैरोल दी थी, लेकिन अंतिम संस्कार 17 नवंबर को है। ऐसे में पैरोल की तारीख बदलवाने हेतु दोबारा अर्जी दाखिल की गई है। एडवोकेट रितुराज सिंह ने जानकारी दी कि शनिवार को सुनवाई के पश्चात दोपहर तक स्पष्ट होगा कि अमृतपाल को किस तारीख और कितने दिन की पैरोल मिलेगी। परिवार ने पहले 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की राहत मांगी थी। अमृतपाल की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हुआ था। वहीं, एडवोकेट हरजोत सिंह मान के मुताबिक, अमृतपाल को 15 दिन की पैरोल देने की मांग वाली याचिका भी अदालत में लंबित है। पैरोल मिलने पर उन्हें पुलिस हिरासत में डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाया जाएगा। सुरक्षा और यात्रा का खर्च परिवार उठाएगा।
सांसद अमृतपाल की पैरोल पर आज फिर सुनवाई, 17 अक्टूबर को दादी का संस्कार
अमृतसर | असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल पर शनिवार सुबह अमृतसर जिला कोर्ट में दोबारा सुनवाई होगी। शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने को एक दिन (शनिवार) की कस्टडी पैरोल दी थी, लेकिन अंतिम संस्कार 17 नवंबर को है।
EEditor
14 नव॰ 2026, 11:35 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






