- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Mining 4 Km From The Border; Former ADC Arrested For Taking Charge On Recommendation Letter
पठानकोट में भारत-पाक बॉर्डर से 4.2 किलोमीटर दूर रावी बेल्ट की 92 एकड़ शामलात जमीन के कथित अवैध ट्रांसफर और खनन प्रकरण में ईडी ने पूर्व एडीसी (ग्रामीण विकास) कुलदीप सिंह और स्टोन क्रशर संचालक निपुण महाजन को गिरफ्तार किया। दोनों को विशेष कोर्ट में पेश क
प्रकरण में अमृतसर विजिलेंस ने 9 अगस्त 2023 को कुलदीप सिंह और अन्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसी आधार पर ईडी की छानबीन में सामने आया कि तत्कालीन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की सिफारिश पर कुलदीप सिंह को 24 फरवरी 2023 को एडीसी का अतिरिक्त कार्यभार मिला था।
इसके तीन दिन पश्चात, 27 फरवरी को उन्होंने 92 एकड़ जमीन वीना परमार व अन्य निजी दावेदारों के नाम ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया। यह उनके रिटायरमेंट से एक दिन पहले की बात है। ईडी के मुताबिक, आईआईटी रोपड़ की टीम ने इस जमीन का ड्रोन और बाथीमेट्रिक सर्वे किया। इसमें लगभग 50.74 लाख क्यूबिक फीट रेत और अन्य खनिज निकाले जाने का आकलन हुआ। इनकी अनुमानित कीमत 11.16 करोड़ रुपए है।
प्रमोशन मिला इसलिए बिना जांचे जमीन ट्रांसफर कर दी
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि कुलदीप ने मंत्री से संपर्क की बात स्वीकारी है। मंत्री के रिश्तेदार विजय कटारूचक्क ने उनसे मुलाकात की और गोल पंचायत के गांव भटियां की जमीन का प्रकरण जल्द निपटाने को बताया। ईडी का आरोप है कि प्रमोशन का एहसान चुकाने को कुलदीप ने बिना जांच जमीन ट्रांसफर कर दी।
गैरकानूनी जमीन ट्रांसफर आदेश की पड़ताल आवश्यक
बचाव पक्ष की दलील कुलदीप सिंह के वकीलों ने दलील दी कि अवैध खनन पीएमएलए के तहत शेड्यूल्ड ऑफेंस नहीं है। जमीन का मालिकाना हक किसी को ट्रांसफर नहीं हुआ और ग्रामीण विकास और पंचायत महकमा के निदेशक ने 25 अगस्त 2026 को ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिया था।
कोर्ट का फैसला
अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी मात्र अवैध खनन के आधार पर नहीं हुई। सरकारी शामलात जमीन के गैरकानूनी ट्रांसफर और आदेश के मसौदे से जुड़ी कथित साजिश की जांच आवश्यक है। इस कारण ईडी की हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।
अदालत रूम लाइव
पठानकोट
नवंबर-2023
अप्रैल-2021
रावी रिवर
तकरीबन 4.2 किमी
गांव गोल
भारत-पाकिस्तान
इंटरनेशनल बॉर्डर
पंजाब
पाकिस्तान
ईडी ने जारी कीं खनन की सैटेलाइट तस्वीरें
2019 से खनन की तैयारी कर रहा था निपुण, फोन में मिले सबूत
ईडी की छानबीन के अनुसार, स्टोन क्रशर संचालक निपुण महाजन 2019 से ही 92 एकड़ शामलात जमीन पर कब्जे और खनन की तैयारी कर रहा था। तत्कालीन एडीसी कुलदीप सिंह ने 27 फरवरी 2023 को जमीन ट्रांसफर का जो आदेश जारी किया, उसका पूरा मसौदा पहले से निपुण के मोबाइल में मौजूद था। उसने यह मसौदा अपने वकील दोस्त विक्रांत महाजन और जीत कुमार उर्फ विजय कटारूचक्क को भी भेजा था।
निपुण ने अपने पिता हरी कृष्ण महाजन, भाई शलीन महाजन और दोस्त तुषार महाजन के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी और खरीद समझौते किए थे। ईडी को छापेमारी में ऐसे दस्तावेज भी मिले, जिनसे क्रशर इकाइयों के जरिए बिना क्यू-फॉर्म और बहीखाते में दर्ज किए रेत व खनिज बेचने का पता चला।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







