नक़ोदर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 16 नवंबर को श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में संध्या फेरी निकाली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। फेरी धर्म अर्थ मंदिर कुटिया, लाला सदानंद जी भल्ला, मुरादशाह रोड से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख केंद्रों व विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। इसी बीच श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। नगरवासियों ने भी जगह-जगह फेरी का स्वागत किया। फेरी का समापन मंदिर परिसर में हुआ। संस्थान के मुताबिक, श्रीराम कथा का आयोजन 25 से 29 नवंबर तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक धर्म अर्थ मंदिर कुटिया, लाला सदानंद जी भल्ला, मुरादशाह रोड, नक़ोदर में होगी। संस्थान की ओर से नगरवासियों और श्रद्धालुओं को परिवार सहित कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की महिमा का श्रवण करने और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। संध्या फेरी की PHOTOS