जालंधर| गांव दयालपुर, जिला जालंधर और कपूरथला इलाका में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को पहला संध्या अर्घ्य अर्पित किया। पूजा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे पूजा की थाली के साथ पहुंचीं। छठी मैया के पारंपरिक लोकगीतों के गायन से घाटों पर धार्मिक माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी समुदाय में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम समिति की ओर से घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सुविधा रही।