कचरा फेंकने से रोकने पर नगर निगम के सफाई कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात सैनेटरी इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर पर बेसबॉल बैट व डंडों से जानलेवा आक्रमण कर दिया। थाना मोती शहर पुलिस ने प्रमुख आरोपी सफाई सेवक प्रवीन लाला समेत चार नामजद और 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहीं, निगम कमिश्नर ने भी कड़ा संज्ञान लेते हुए जोन-बी की सेहत शाखा के वार्ड नंबर 27 में तैनात सफाई सेवक प्रवीन पुत्र सतपाल को ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही और उच्चाधिकारियों से दुर्व्यवहार के इल्जाम में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छानबीन अफसर एएसआई अजमेर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्रवीन लाला, विवेक धिरी, राहुल, गौतम और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, लोक सेवक पर आक्रमण करने, जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपियों ने घेरा, फिर गला पकड़कर बेसबॉल से किया आक्रमण निगम जोन-बी में तैनात सैनेटरी इंस्पेक्टर नीशू घई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे वे अपनी सरकारी गाड़ी में ड्राइवर कैरी के साथ 100 फुटा रोड, शेरपुर कलां में कूड़े की लिफ्टिंग करवाने जा रहे थे। जैसे ही वे मल्होत्रा चौक के पास स्टेडियम के सामने पहुंचे तो वहां एक छोटा हाथी वाहन से खाली ग्राउंड में अवैध रूप से कूड़ा फेंका जा रहा था। घटनास्थल पर प्रवीन लाला, विवेक धिरी और ड्राइवर गौतम मौजूद थे। इंस्पेक्टर को देखते ही प्रवीन और विवेक मौके से फरार हो गए, जबकि गौतम अपनी गाड़ी भगा ले गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

नीशू घई ने पीछा कर न्यू मोती नगर स्थित पानी की टंकी के पास गौतम को रोक लिया। वहां गौतम ने उनसे बहसबाजी की, लेकिन इंस्पेक्टर ने उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया। इसके पश्चात जब इंस्पेक्टर नीशू घई विश्वकर्मा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो प्रवीन लाला, विवेक धिरी और राहुल अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वहां आ धमके। गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गया। आरोपियों ने इंस्पेक्टर को घेर लिया।

विवेक धिरी ने इंस्पेक्टर का गला पकड़कर बेसबॉल से हमला किया, जबकि प्रवीन लाला और गौतम ने डंडों से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने आए ड्राइवर कैरी की भी आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल इंस्पेक्टर ने सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर