अजनाला रोड स्थित विवेक पब्लिक स्कूल हेरीटेज सिटी में प्रिंसिपल निधि मेहरा की अध्यक्षता में दिवाली का त्योहार मनाया गया। इसी बीच रंगोली, तोरण मेकिंग, गायन, थाली सजावट और दीया मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की कलात्मकता और सुंदर सजावटी वस्तुओं ने उत्सव की शोभा बढ़ाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल निधि मेहरा ने समस्त को दिवाली की बधाई देते हुए बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।