अमृतसर| शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ऑफ कश्मीर ने हिंदी कश्मीरी संगम के साथ श्रीनगर के शालीमार कैंपस में 16वां अवार्ड आयोजन किया। इसका उद्देश्य लिटरेरी एक्सीलेंस को सेलीब्रेट करना और कल्चरल विरासत को बढ़ावा देना था। वीसी प्रो. नज़ीर अहमद गनी ने अध्यक्षता की और डीन प्रो. जावेद अहमद मुगलू, डॉ. बीना बुल्की, डॉ. मारुफ, डॉ. सतीश विमल व प्रो. विनोद तनेजा शामिल हुए। डॉ. अतुला भास्कर को कश्मीर गौरव सम्मान मिला। उन्होंने दो शोधालेख भी प्रस्तुत किए।