- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Joint Commissioner Stopped Illegal Construction In Front Of Gurdwara Shaheedan Sahib
भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के आरोपों के चलते निगम कमिश्नर ने बाबा भूरी वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इल्जाम है कि निगम की चेतावनी के बाद भी संस्था द्वारा इस जमीन पर दोबारा
उस वक्त ज्वाइंट कमिश्नर जय इंदर, असिस्टेंट कमिश्नर विशाल वधावन और एस्टेट अफसर धर्मिंदरजीत कार्रवाई करने पहुंचे थे, लेकिन टीम काम रुकवाकर वापस लौट आई थी। वहीं, 9 जून को निगम प्रशासन को फिर से शिकायत मिली कि मौके पर दोबारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके पश्चात वही टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और काम रुकवा दिया, हालांकि अवैध कब्जे वाली दीवार तोड़े बिना ही टीम वापस लौट गई।
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि इस रिश्ते में निगम कमिश्नर को रिपोर्ट भेज दी गई है और नियमानुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। अफसरों के मुताबिक, कार्रवाई के बीच घटनास्थल पर बाबा भूरी वालों की बोलेरो गाड़ी भी खड़ी पाई गई। एस्टेट अफसर को प्रकरण में कानूनी कार्रवाई करने और अवैध दीवार को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।







