- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Guru Ravidas 650th Prakash Parv | Bathinda To Khuralgarh Shobhayatra
बठिंडामें पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित बठिंडा से श्री खुरालगढ़ साहिब तक तीन दिवसीय विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संत निर्मल दास जी के आध्यात्मिक नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा मालवा और दोआबा क
कैबिनेट मंत्री और सांसद करेंगे भव्य स्वागत
पहले चरण में लगभग 160 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा संगरूर के लहरागागा पहुंचेगी। यहां वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, बरिंदर कुमार गोयल और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके पश्चात लहरागागा से करीब 83 किलोमीटर की दूरी तय कर यात्रा शाही नगर पटियाला पहुंचेगी, जहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह संगत के साथ स्वागत की अगुवाई करेंगे। इसके बाद पटियाला से करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा अपनी अंतिम मंजिल पवित्र तपस्थली श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।
खुरालगढ़ साहिब में होगा चार शोभा यात्राओं का संगम
बठिंडा रूट के अलावा तीन अन्य मार्गों से आ रही शोभा यात्राएं भी खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी, जिससे यहां ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम होगा। इनमें वाराणसी (प्रमुख मार्ग) से संत निरंजन दास जी (डेरा बल्लां), फरीदकोट मार्ग से संत मात्र सिंह जी और जम्मू मार्ग से संत गुरदीप गिरी जी के नेतृत्व में आ रही यात्राएं शामिल हैं। इन यात्राओं के समापन के साथ ही खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह शुरू होंगे। इसमें श्री अखंड पाठ साहिब, संत सम्मेलन, कथा-कीर्तन दरबार, गुरु साहिब के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और बेगमपुरा समारोह आयोजित किए जाएंगे।







