घरिंडा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक 5 किलो आइस ड्रग से भरा लिफाफा फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान ग्राम रणीके निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में कर केस दर्ज किया है। एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को पुलिस टीम गांव बागड़ियां मोड़ के पास जीटी रोड, अटारी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बागड़ियां की ओर से बाइक पर आ रहे युवक को टॉर्च की रोशनी में पहचान लिया गया। पुलिस को देख वह बाइक सहित लिफाफा फेंककर फरार हो गया। लिफाफे में से 5 किलो 15 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई।