- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Haryana Wins Junior National Kabaddi Championship | Faridkot Final Update
फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप (लड़कियां) में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। रविवार 29 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने हिमाच
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 27 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच कड़ा मैच देखने को मिला, मगर हरियाणा की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जापान में होने वाली प्रतियोगिता हेतु भी चयन प्रक्रिया, महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर
इस घटनास्थल पर इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के महासचिव तेजस्वी सिंह गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी देश का भविष्य हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जापान में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता हेतु भी खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जूनियर स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाली ये खिलाड़ी भविष्य में भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनकर देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी।
प्रतियोगिता के आयोजक मंडल के सदस्य प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह ने कहा कि विभिन्न राज्यों से पहुंची 27 टीमों के खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने के उचित प्रबंध किए गए थे। प्रतियोगिता में हरियाणा ने पहला, हिमाचल राज्य ने दूसरा और महाराष्ट्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
नीतिका चुनी गईं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जीत का श्रेय टीम वर्क को
हरियाणा की खिलाड़ी नीतिका को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) चुना गया। इस उपलब्धि पर नीतिका और उनकी टीम के कोच ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जीत का श्रेय टीम वर्क, कोच और टीम मैनेजमेंट को दिया। उन्होंने शानदार कार्यक्रम हेतु आयोजकों का भी आभार जताया।







