बठिंडा शहर में चोरी की वारदातों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अलग-अलग इलाकों से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरों के हौसले इतने बुलंद दिखाई दे रहे हैं कि वे दिनदहाड़े और तड़के घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे

मॉडल टाउन फेज-1 में छतों के रास्ते घर में घुसा नकाबपोश पहली घटना मॉडल टाउन फेज-1 में माता दुर्गा मंदिर के नजदीक की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चेहरा पूरी तरह कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहा है। उसने ट्रैक सूट जैसा पहनावा पहना हुआ है। अभियुक्त आसपास के मकानों की दीवारें और छतें पार करते हुए एक घर में दाखिल होता दिखाई देता है। कहा जा रहा है कि वह करीब तीन मकानों की छतें पार करके घर के अंदर पहुंचा।

घर में दाखिल होने के पश्चात अभियुक्त ने पहले सीढ़ियों के पास रखे एक गैस सिलेंडर को उठाने की कोशिश की, लेकिन उसे छोड़कर सीढ़ियों के नीचे बनी जगह में रखा दूसरा सिलेंडर उठा लिया। यह सिलेंडर खाली कहा जा रहा है। अभियुक्त इसे घर से बाहर ले जाकर एक सुरक्षित स्थान पर छिपा देता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

हैरानी की बात यह है कि अभियुक्त यहीं नहीं रुका। कुछ मिनट पश्चात वह दोबारा उसी घर में दाखिल हुआ और सीढ़ियों के नीचे रखे दूसरे सिलेंडर को भी उठाकर ले गया। इस बार वह भरा हुआ सिलेंडर था। पूरी वारदात में आरोपी की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

प्रताप नगर में दो युवकों ने मिलकर चुराया भरा सिलेंडर

दूसरी घटना प्रताप नगर की गली नंबर-9 की बताई जा रही है। यहां सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो युवक एक घर के आसपास घूमते और घरों को देखते दिखाई देते हैं। एक युवक ने पीठ पर बैग लटकाया हुआ है। दोनों को घरों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए देखा जा सकता है। फुटेज के मुताबिक, एक युवक घर के बाहर निगरानी करने के लिए खड़ा हो जाता है, जबकि दूसरा खुले दरवाजे से अंदर दाखिल हो जाता है। बाहर खड़ा साथी आने-जाने वालों पर नजर रखता है, ताकि किसी के आने पर अंदर मौजूद युवक को सतर्क कर सके। कुछ देर पश्चात अंदर गया युवक एक बड़ा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाकर बाहर निकलता दिखाई देता है। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

स्कूल के बाहर खड़ी स्कूटरों को बनाया निशाना तीसरी घटना सेंट जेवियर स्कूल के बाहर की बताई जा रही है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो युवक विद्यार्थियों की खड़ी स्कूटरों के आसपास घूमते दिखाई देते हैं। आरोप है कि दोनों युवक वाहनों की डिक्कियां खोलकर उनमें रखे सामान की तलाश करते हैं।

इसी दौरान एक स्कूटर की डिक्की से मोबाइल फोन और दूसरी से पर्स चोरी किए जाने की बात सामने आई है। वारदात के पश्चात दोनों युवक मौके से फरार हो गए। फुटेज में दोनों की गतिविधियां और चेहरे दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश लगातार हो रही इन वारदातों ने बठिंडा पुलिस के रात्रि और दिवा गश्त के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक ही पैटर्न पर सिलेंडर और वाहनों से सामान चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, किंतु पुलिस न तो गश्त बढ़ा रही है और न ही सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहे आरोपियों को पकड़ पा रही है। लोगों ने मजबूरन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एक-दूसरे को सतर्क रहने और घरों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील शुरू कर दी है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाए।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर