- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Voter List Revision Special Camp | BLO Booth Schedule Update
भारत निर्वाचन आयोग और प्रमुख निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत बठिंडा जिले में 22 नवंबर और 6 दिसंबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन दोनों दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (ब
ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINet मोबाइल ऐप का करे इस्तेमाल उन्होंने जानकारी दी कि 18 वर्ष या इससे ज्यादा आयु के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नवीन वोट बनवाने हेतु फॉर्म नंबर 6 भर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINet मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भी जमा करवाया जा सकता है।
मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरना आवश्यक
मृतक मतदाताओं, दोहरी प्रविष्टियों या नियमानुसार अन्य पात्र आधारों पर मतदाता सूची से नाम हटवाने हेतु फॉर्म नंबर 7 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज नाम, पते या अन्य विवरणों में संशोधन, निवास स्थान बदलने के कारण वोट स्थानांतरित करवाने और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सेवाओं हेतु फॉर्म नंबर 8 का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे विशेष कैंपों का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपने विवरण की छानबीन कर आवश्यक सुधार वक्त पर करवाएं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







