- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Honey Khan GST Scam | 282 Crore Fraud Network Exposed Across 5 States
5 राज्यों में फैले फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए 282 करोड़ रुपए से ज्यादा के जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब निवासी कारोबारी हनी खान ने साथियों के साथ मिलकर कागजों में 19 फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इनका कोई वास्त
डायरेक्टोरेट ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने करीब तीन महीने पहले हनी खान को गिरफ्तार किया था। इसके पश्चात जांच में नेटवर्क का दायरा आठ से बढ़कर 19 फर्जी कंपनियों तक पहुंच गया। एजेंसी के मुताबिक, इन कंपनियों के तार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राज्य और छत्तीसगढ़ से जुड़े थे।
15 फर्मों के रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल मोबाइल नंबर हनी खान का
छानबीन में सामने आया कि 19 में से 15 फर्मों के रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल मोबाइल नंबर हनी खान से जुड़े थे, जबकि चार फर्में उसकी ई-मेल आईडी से पंजीकृत थीं। अतिरिक्त फर्मों की जांच में लगभग 32 करोड़ रुपये के और फर्जी आईटीसी क्लेम किए जाने का पता चला है। एजेंसी को आशंका है कि इस नेटवर्क में कुछ अन्य फर्में भी शामिल हो सकती हैं।
चार फर्मों से खाते में आए 46 लाख रुपए
जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि हनी खान के बैंक खाते में पड़ताल के दायरे में आई चार फर्मों से लगभग 46 लाख रुपए आए थे। उसने एक ऐसे व्यक्ति को भी भुगतान किया था, जो कुछ फर्मों के जीएसटी रिटर्न दाखिल करता था। पूछताछ में उस व्यक्ति ने जानकारी दी कि वह हनी खान के निर्देश पर काम करता था।
अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
जिला कोर्ट ने 24 वर्षीय हनी खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने सरकारी खजाने को हुए नुकसान और फर्जी कंपनियों के व्यापक नेटवर्क को देखते हुए उसे राहत देने से इनकार कर दिया।







