बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच व एथलीट्स किए सम्मानित – Jalandhar News

बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच व एथलीट्स किए सम्मानित – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर कार्गो मोटर्स के चेयरमैन जयंत नंदा के अगुआई में स्पोर्ट्स से जुड़े खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बीएसएफ चौक के पास एक कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें एथलेटिक्स कोच सरबजीत सिंह को खेल और युवा विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। वहीं उनके साथ नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर जालंधर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी मौजूद रहे। सर्बजीत सिंह हैप्पी ने युवा खिलाड़ियों को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनमें से कई उनके समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों ने अनगिनत युवाओं को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे की बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। इस दौरान कार्गो मोटर्स की टीम ने समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में सरबजीत सिंह को सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *