एसआईआर : 3 अगस्त तक घर-घर गणना फॉर्म भरेंगे बीएलओ – Jalandhar News
जालंधर | भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के तहत संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी अब 3 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरेंगे। जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियां 13 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नोटिस चरण के अंतर्गत दावों व आपत्तियों का निपटारा 13 अगस्त 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 12 अक्टूबर 2026 को होगा। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी मतदाताओं से एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ओ. को सहयोग करें। ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
Source link

