लुधियाना में सरकारी कॉन्ट्रैक्टर के गाड़ी के टायर चोरी: दादा के संस्कार में अबोहर गया था परिवार,फॉर्च्यूनर के चारों टायर ले उड़े, ईंटों के सहारे खड़ी कर गए गाड़ी – Ludhiana News

लुधियाना में सरकारी कॉन्ट्रैक्टर के गाड़ी के टायर चोरी:  दादा के संस्कार में अबोहर गया था परिवार,फॉर्च्यूनर के चारों टायर ले उड़े, ईंटों के सहारे खड़ी कर गए गाड़ी – Ludhiana News




लुधियाना में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राख बाग के नजदीक क्लब रोड पर यहां बेखौफ और शातिर चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी महंगी फॉर्च्यूनर गाड़ी के चारों टायर उड़ा लिए और गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी कर बड़े आराम से फरार हो गए। दादा के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, फोन आया तो उड़े होश पीड़ित कौशलदीप सिंह सेखों ने बताया कि बीते दिन उनके दादा जी का देहांत हो गया था। इस दुखद घड़ी में उनका पूरा परिवार अंतिम संस्कार के लिए अबोहर गया हुआ था और लुधियाना वाला घर सूना था। सुबह जब अखबार बांटने वाला हॉकर घर के बाहर पहुंचा, तो उसने देखा कि इतनी भारी-भरकम फॉर्च्यूनर गाड़ी बिना टायरों के ईंटों पर खड़ी है। उसने तुरंत घर की मेड को आवाज लगाई और बताया कि बाऊजी की गाड़ी के चारों टायर गायब हैं। मेड ने घबराते हुए तुरंत कौशलदीप को फोन मिलाया। दादा जी के संस्कार की तैयारियों के बीच जैसे ही परिवार को इस चोरी की खबर मिली, उनके होश उड़ गए। सरकारी कॉन्ट्रैक्टर है पीड़ित परिवार कौशलदीप सिंह सेखों के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका परिवार पेशे से सरकारी कॉन्ट्रैक्टर है और उनके पास शहर की स्ट्रीट लाइट आदि के बड़े सरकारी टेंडर रहते हैं। उन्होंने बताया कि यह फॉर्च्यूनर गाड़ी पिछले काफी लंबे समय से घर के बाहर इसी तय जगह पर पार्क होती आ रही थी, लेकिन इलाके में पहले कभी ऐसी कोई वारदात नहीं हुई। जिस तरह से चोरों ने इतनी बड़ी गाड़ी को जैक लगाकर ईंटों पर खड़ा किया और चारों टायर खोल ले गए, उससे साफ है कि यह काम किसी पेशेवर गिरोह का है और उन्होंने इसे अंजाम देने में काफी समय भी लगाया होगा। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी घटना की सूचना मिलते ही परिवार ने तुरंत अपने एक कर्मचारी को मौके पर भेजा और पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पॉश इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके और आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इन शातिर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *