पंजाब फार्मेसी परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से लाइव नकल: पेन कैमरा से पेपर स्कैन कर हरियाणा भेजा; 3.5 से 13 लाख में सौदा, 7 मास्टरमाइंड व 28 परीक्षार्थी गिरफ्तार – Ludhiana News

पंजाब फार्मेसी परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से लाइव नकल:  पेन कैमरा से पेपर स्कैन कर हरियाणा भेजा; 3.5 से 13 लाख में सौदा, 7 मास्टरमाइंड व 28 परीक्षार्थी गिरफ्तार – Ludhiana News




पंजाब के फरीदकोट और फिरोजपुर में 19 जुलाई 2026 हुई फार्मेसी अधिकारी परीक्षा के दौरान एक बेहद हाईटेक और अंतर-राज्यीय नकल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पंजाब पुलिस की फरीदकोट रेंज, फिरोजपुर रेंज और काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) विंग ने मुन्नाभाई स्टाइल में नकल करवाने वाला गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने अब तक 7 मास्टर माइंड और परीक्षा दे रहे 28 उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 27 अत्याधुनिक बैटरी-संचालित वायरलेस माइक्रो-डिवाइस, पेन कैमरे और जासूसी उपकरण बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गैंग ने बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर परीक्षा पास कराने के बदले 3.5 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक का सौदा किया था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा शुरू होने के बाद की गई लाइव नकल का मामला है, परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें किसी भी सरकारी अधिकारी या अंदरूनी स्टाफ की संलिप्तता नहीं पाई गई है। इस शातिर गैंग ने नकल कराने के लिए किसी कॉर्पोरेट कंपनी की तरह बकायदा लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी का जाल बिछाया था। कैसे करवाते हैं नकल, सिलसिलेवार जानिए… कैसे पकड़े गए, सिलसिलेवार जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *